🆕 बरेली ब्रेकिंग….
बरेली24मार्च25*गैस सिलेंडर के गोदाम में आग- ब्लास्ट में 400 सिलेंडर धमाके के साथ फटे—-
बरेली में सोमवार दोपहर महालक्ष्मी गैस एजेंसी में सिलेंडर फटने से आग लग गई। पलभर में आग ने विकराल रूप ले लिया। 3 मिनट में करीब 400 सिलेंडर में धमाके हुए। आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
धमाका इतना भीषण था कि फटे सिलेंडरों के टुकड़े 500 मीटर दूर जाकर खेतों में गिरे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज 3 किमी दूर तक सुनाई दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया।
फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना थाना बिथुरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रजऊ परसपुर की है। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस फोर्स तैनात है। आस-पास के रास्ते भी बंद किए गए हैं।

More Stories
हरिद्वार16अगस्त26*कालूराम जयपुरिया के नाती आरुष ने हर की पौड़ी से कांवड़ उठाकर बिल्केश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*