भागलपुर22जून2023*मायागंज अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा (नवजात) तीन दिन बाद पुलिस ने झारखंड के गोड्डा से बरामद किया है।
बच्चा चोरी के आरोपी महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चा मिलते ही मां सहित परिजनों के चेहरे खिल उठे।
मां लगातार बच्चे को छाती से लगाकर चूम रही थी। उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल रहे थ। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए राहत की सांस ली।
घटना सोमवार की है। रविवार की रात करीब 10 बजे नाथनगर के नूरपुर की रहने वाली महिला काजल देवी को डिलीवरी के लिए मायागंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 11 बजे काजल ने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। सोमवार की सुबह करीब छह बजे काजल की सास मंजू देवी शौचालय गयी। कुछ ही मिनट में लौटी तो पोता को नहीं देखा। पहले आशंका हुई कि बच्चा नीचे गिर गया होगा। आसपास बच्चा नहीं दिखा तो हंगामा शुरू हुआ। मां काजल भी बच्चे को खोजने लगी। काजल का बच्चा चोरी हो चुका था।
अस्पताल में हंगामे के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बच्चे के पिता लखपति तांती के बयान पर अज्ञात महिला के खिलाफ बरारी थाना में केस दर्ज किया गया। सीसीटीवी कैमरा में एक महिला को बच्चा लेकर जाते देखा गया। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पा रही थी। लेबर रूम से ही पुलिस ने आरोपी महिला का बैग बरामद किया गया था। उस बैग में गोड्डा के रहने वाले युवक का मोबाइल नंबर मिला था। पुलिस ने उस युवक को उठाकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला का सुराग मिला और उसे गिरफ्तार कर बच्चा बरामद कर लिया गया। बुधवार की देर रात दो बजे पुलिस बच्चा को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंची। बच्चा का इमरजेंसी के डॉक्टरों से सेहत की जांच कराने के बाद मां को सौंप दिया गया। बच्चा मिलने की खुशी में परिजनों ने अस्पताल में मिठाइयां बांटी।

More Stories
लखीमपुर 1मई2026*भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया गुट ने आज 1 मई को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया
अयोध्या1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली0️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ यूपीआजतक न्यूज चैनल पर♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️