भागलपुर21मई26* भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर जताया विरोध – कहा माफी मांगे राहुल गांधी!
______________________
राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहे जाने वाले विवादित बयान पर गुरुवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर विरोध जताया। भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा – अपनी चुनावी हाथ से हताश होकर राहुल गांधी मानसिक संतुलन को बैठे हैं। राहुल गांधी अर्बन नक्सल जैसी भाषा बोल रहे हैं,जो सीधे तौर पर दुश्मन देश पाकिस्तान से मेल खाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री देश की जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि है,इसलिए उनके इस बयान से देश के सवा सौ करोड़ नागरिकों का अपमान किया है। जिस व्यक्ति ने आतंकी घटनाओं पर लगाम लगाई। नक्सलवाद को खत्म किया। तिरंगे का समान बढाया। ऐसे व्यक्ति के लिए आप इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करेंगे ? राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन में रंभा सिंह,सरिता झा,रीता ओझा, नीलम सिंह शांता दास आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
हरदोई8जुलाई26*बाप जहरखुरान,बेटा साइबर शातिर! हरदोई के दाताराम और हर्षित का खेल बेनकाब
लखनऊ8जुलाई26*पश्चिमी यूपी में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली8जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*