March 29, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर20मई2023*पंडित अशर्फी झा प्रतिभा सम्मान समारोह*

भागलपुर20मई2023*पंडित अशर्फी झा प्रतिभा सम्मान समारोह*

भागलपुर20मई2023*पंडित अशर्फी झा प्रतिभा सम्मान समारोह*

आज दिनांक – 20/05/2-23 ई० (दिन- शनिवार) को चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर (बांका) में “स्व० पंडित अशरफी झा प्रतिभा सम्मान समारोह -2023″ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सर्वेश कुमार सिंह (सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, बांका), विनय शर्मा कार्यक्रम सहायक, बाँका); नारायण साह, राजाराम डोकानियां, कपिल देव भगत, अरुण कुमार अमन व विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि सर्वेश कुमार सिंह ने कहा-” सम्मान सबसे बड़ी सम्पति होती है। व्यक्ति अपने व्यवहार और कार्यों के माध्यम से इसे अर्जित करता है।””
इस मौके पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा- बच्चों के हौसले को पंख देने के लिए प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जाता है। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। लगन व परिश्रम से सफलता मिलती है।” आगत अतिथियों का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य बिनय कुमार सिंह के द्वारा करवाया गया। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण साह व सचिव, राजाराम डोकानियों के द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि व आगत अतिथियों द्वारा सी० बी० एस० ई० कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र श्रेयांशु , नवनीत प्रफुल्ल, अर्चित आनंद, वैभव विशाल, सावन कुमार, आनंद राज, आकाश राज, अरमान दत्ता, अंकुश कुमार, अमित कुमार एवं छात्रा आँचल कुमारी, जूही कुमारी, नताशा प्रिया, दीक्षा भवानी, रजनी कुमारी को सम्मानित किया गया।
“स्व. पंडित अशरफी झा प्रतिमा सम्मान समारोह” के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय के वरिष आचार्य विनय कुमार सिंह ने कहा:- ” विजयनगर निवासी पंडित अशरफी शिक्षा प्रेमी व समाज सेवी
थे। ज्योतिष गणना और पंचांग की संरचना में भी उनकी दिलचस्पी थी गणित और संस्कृत दोनों विषयों में पारंगत थे उनकी स्मृति में उनके परिवार के सदस्यों द्वारा चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर में छात्रों के लिए “पंडित अशरफी झा छात्रवृत्ति कोष” की स्थापना की गई है। इन्हीं के नाम से प्रतिमा सम्मान समारोह की शुरुआत की गई है।”
कार्यक्रम में मंच का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या संचना सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ आचार्य रसिक लाल यादव के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सरस्वती शिशु वाटिका के प्राचार्य बुत्र किशोर चौधरी, कार्यक्रम प्रमुख दिलीप कुमार आ, वरिष्ठ आचार्य धर्मेन्द्र कुमार, राजेश कुमार मिश्रा, विवेकानंद सिंह, मणिकांत मंडल, गौतम पाठक, तृप्ति नाथ झा , मिथिलेश चौधरी, पप्पु कुमार सिंह विनित कुमार सिंह, संजीव कुमार सुधांशु, विक्रांत पाठव, पल्लवी कुमारी, सुनीता कुमारी आदि उपस्थित थे।

About The Author

Taza Khabar