भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर2मई25*हबीबपुर थाना अन्तर्गत अपने छोटे भाई को गोली मारकर जख्मी करने वाला आरोपी (मंगल मंडल) 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद ।
भागलपुर बिहार में दिनांक-01.05.2025 को सुबह में हबीबपुर थाना अन्तर्गत नवटोलिया के रहने वाले बिट्टू मंडल (22 वर्ष) को इनके अपने बड़े भाई मंगल मंडल के द्वारा घरेलू विवाद में गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में बिट्टू मंडल के फर्दबयान के आधार पर हबीबपुर थाना कांड सं0-81/25 सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। मंगल मंडल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर – 02 के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे अंदर मंगल मंडल को गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर उसके घर से ही घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया गया। हथियार बरामदगी के आरोप में मंगल मंडल के विरूद्ध हबीबपुर थाना कांड सं0-82/25 दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि मधुसुदपुर थाना के द्वारा मंगल मंडल को मद्यनिषेध मामले में जेल भेजा जा चुका है।बरामदगी :-01. घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा -01,02. जिंदा कारतूस -01,गिरफ्तारी : 01. मंगल मंडल, पे०-स्व० महादेव मंडल, सा०-नवटोलिया, थाना-हबीबपुर, जिला-भागलपुर।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….