भागलपुर19जून2023*बौसी थाना क्षेत्र के गोलहट्ठी गांव में 41 वर्षीय किसान की वज्रपात से मौत सोमवार की दोपहर हो गई। मृतक की पहचान गुलहटी निवासी उमेश मंडल,पिता स्व दशरथ मंडल के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेशे से किसान उमेश मंडल अपनी मवेशी को लेकर गांव के ही दिघी पोखर के पास चरा रहा था। दोपहर 3 बजे के समीप करीब तेज आवाज के साथ वज्रपात की घटना हुई और इस हादसे में वह मूर्छित होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन उसे लेकर बौसी रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सक उत्तम कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे पूर्व पैक्स अध्यक्ष ऋषि यादव ने बताया कि उन्हें दो पुत्र एवं एक पुत्री है वह अपने मवेशी को चरा रहे थे जिस समय यह दर्दनाक हादसा हुई। घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है वही उमेश मंडल के निधन पर प्रखंड राजद जिला महासचिव दीप नारायण यादव सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*