July 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर18जुलाई26* 263 ग्राम बाउन शुगर तथा 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित बाउन शुगर की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

भागलपुर18जुलाई26* 263 ग्राम बाउन शुगर तथा 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित बाउन शुगर की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक

भागलपुर18जुलाई26* 263 ग्राम बाउन शुगर तथा 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित बाउन शुगर की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट-स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक-18.07.2026 की सुबह में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की शिवनारायणपुर थानान्तर्गत सा०-काड़ी कादो में मो० रब्बानी पिता-मो० मीर तैयब के द्वारा अपने मूर्गी फार्म की आड़ में अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-02, भागलपुर एंव शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा शिवनारायणपुर थानान्तर्गत सा०-काड़ी कादो में मो० रब्बानी पिता-मो० मीर तैयब के मूर्गी फार्म पर विधिवत् छापामारी किया गया जहाँ तलाशी के दौरान 263 ग्राम बाउन शुगर, 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित बाउन शुगर बनाने का सामग्री, 03 डिजिटल वेट मशीन तथा 03 मोबाइल फोन के साथ मो० रब्बानी पिता-मो० मीर तैयब सा०-काड़ी कादो थाना-शिवनारायणपुर जिला-भागलपुर को विधिवत् से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामदगीः -01. बाउन शुगरः-263 ग्राम। 02. अर्धनिर्मित बाउन शुगर बनाने का सामग्रीः- 12.100 किलोग्राम । 03. डिजिटल वेट मशीनः-03। 04. मोबाइल फोनः-03।05. प्लास्टिक का पन्नीः-100 पीस। 06. पन्नी सील करने वाला मशीनः-01। गिरफ्तारीः-01. मो० रब्बानी पिता-मो० मीर तैयब सा०-काड़ी कादो थाना-शिवनारायणपुर जिला-भागलपुर। छापामारी दलः-पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष अमित कुमार शिवनारायणपुर थाना।पु०अ०नि० संजय कुमार शिवनारायणपुर थाना।स०अ०नि० कमलेश कुमार शिवनारायणपुर थाना।सशस्त्र बल शिवनारायणपुर थाना।

Taza Khabar