भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर17मई26*नवटोलिया में घास काटने गई महिला की गला रेतकर हत्या*
भागलपुर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया भतुआचक में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई मृतका की पहचान रुक्मिणी देवी (50), पति स्व. बैद्यनाथ मंडल, निवासी भतुआचक के रूप में हुई है घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है जानकारी के अनुसार रुक्मिणी देवी घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में घास काटने गई थीं वापस नहीं लौटने पर उनका बेटा अमित कुमार उन्हें खोजने निकला मोबाइल की रोशनी में तलाश के दौरान खेत में खून से लथपथ उनकी लाश पड़ी मिली शव के पास घास भी पड़ा था
सूचना मिलने पर मधुसूदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की एफएसएल टीम को भी बुलाया गया बाद में सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह और सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की
मृतका के बेटे अमित कुमार ने पड़ोस के 4-5 लोगों पर हत्या का आरोप लगा या है पांच दिन पहले पड़ोसियों से विवाद हुआ था पड़ोसी के ट्रैक्टर की बैट्री चोरी होने पर उसके भतीजे पर आरोप लगाया गया था विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी मृतका की बेटी ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक पड़ोसी उसकी मां का खेत जाने के दौरान पीछा करता था पांच दिन पहले मां ने इस बात की जानकारी दी थी,लेकिन विवाद बढ़ने के डर से बेटे को बताने से मना कर दिया था परिजनों के अनुसार हमलावरों ने पहले रुक्मिणी देवी के पैर पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं इसके बाद आरोपियों ने उन्हें दबोचकर गले पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी शव पर गले और पैर में गहरे जख्म पाए गए हैं अमित कुमार ने बताया कि वह अलीगंज बिजली कार्यालय में मानव बल के रूप में कार्यरत है शाम को घर लौटने पर पत्नी ने बताया कि मां खेत गई हैं इसके बाद वह उन्हें खोजने निकला,जहां खेत में शव मिला परिजनों ने बताया कि करीब सात वर्ष पहले मृतका के पति की भी हत्या हुई थी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

More Stories
पंजाब19अगस्त2026*एडवोकेट दिशा सोनी बार एसो. अबोहर की मैंबर बनी
पंजाब19अगस्त26*अबोहरबार एसो. के चुनाव 11 सितम्बर को
अबोहर पंजाब19अगस्त26*रामसरा निवासी एडवोकेट रवि कड़वासरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया