*भागलपुर ब्रेकिंग*
भागलपुर16जून23*तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कॉर्पियो में मारी जोरदार टक्कर, चार लोग घायल*
भागलपुर- जगदीशपुर मुख्य मार्ग डीबीसी के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक भागलपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर में जगदीशपुर की ओर से आ रहे स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं जगदीशपुर की ओर से आ रहे एक ऑटो भी इनके चपेट में आ गए जिससे कि वह भी क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गाय। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बबरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर स्कॉर्पियो और ऑटो को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कॉर्पियो में टक्कर मारी बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नशे में धुत था। और गलत साइड से तेज रफ्तार से आ रहा था। हालांकि गनीमत रही की घटना में किसी की जान नहीं गई इधर घायल हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर बबरगंज थाना अध्यक्ष राज रतन कुमार ने बताया कि तीन वाहनों के बीच टक्कर हुई है। फिलहाल तीनों वाहनों को जप्त कर ली गई है। और आगे की कार्रवाई मैं पुलिस जुटी हुई है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
शेरशाह सूरी मकबरा:- पुलिस सप्ताह में मिनी मैराथन का आयोजन !
झारखंड: सिमरिया (चतरा) के समीप एक चार्टर एयर एम्बुलेंस/लाइट एयरक्राफ्ट का दुर्भाग्यपूर्ण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया
कानपूर नगर २४ फरवरी २६ * विकास के नाम पर लूट का इरादा लिए कई प्रत्याशियों के सपने अब तारीखों के उधेड़बुन में फंसे