भागलपुर से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक।
भागलपुर16जुलाई2023*भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस।
*भाजपा कार्यकर्ता पर बर्बरता पूर्ण हमला और भाजपा के कार्यकर्ता विजय सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने किया काला दिवस के रूप में एक दिवसीय धरना सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन*
भागलपुर,भाजपा कार्यकर्ता पर बर्बरता पूर्ण हमला और भाजपा के कार्यकर्ता सह जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी भागलपुर इकाई के द्वारा काला दिन के अवसर पर भागलपुर के समाहरणालय स्थित कचहरी चौक पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया साथ ही भाजपा के जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस एक दिवसीय धरना सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के द्वारा नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोल नारेबाजी की गई और प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीतीश कुमार की हत्यारी सरकार के द्वारा भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज एवं बर्बरतापूर्ण हमले किए गए हैं जिसमें भाजपा जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई है इसे बर्दाश्त नहीं करेगी इसका बदला अवश्य लेगी और यह 2024 – 25 के चुनाव में जनता खुद जवाब देगी, वहीं प्रदर्शनकारियों ने अपने अपने उद्गार में कहा कि यह तानाशाही अब नहीं चलने वाली है, यह जंगलराज पार्ट 3 हमलोग नहीं चलने देंगे। वहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिसिया रवैया को भी गलत ठहराते हुए जमकर प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी करते दिखे, आज के इस एक दिवसीय धरना सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर इकाई के लगभग सभी पदाधिकारी व दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे, सबों ने आज जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन पुष्पांजलि अर्पित किए और बिहार में जल्द बदलाव का हुंकार भी भरा। आज के इस काला दिवस सह श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी भागलपुर इकाई के जिलाध्यक्ष संतोष साह के अलावे सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26* प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फैसला जल्द!
कानपुर देहात27अप्रैल26* नकली-घटिया तेल पर बड़ी कार्रवाई, 28 हजार लीटर सीज; कई कंपनियों के प्रोडक्ट बैन*
गोरखपुर27अप्रैल26*उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है।