भागलपुर11फरवरी*छात्राओं की समस्या ना सुनने पर भड़का युवा एकता सामाजिक संगठन
कहा- सीएम की समाधान यात्रा नहीं शिलान्यास यात्रा है
____________________
ज्ञातव्य हो बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज दिनांक 11 फरवरी 2023 दिन शनिवार को समाधान यात्रा के क्रम में भागलपुर आए थे। यहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।युवा एकता समाजिक संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने तिलकामांझी के पास भागलपुर की छात्राओं की समस्या न सुनने पर नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। संगठन अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा- ये सीएम का समाधान यात्रा नहीं शिलान्यास यात्रा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पढ़ने वाली छात्राओं से मिलना मुनासिब नहीं समझे। छात्राएँ ने अपनी छात्रवृत्ति की समस्याओं को लेकर सीएम से मिलना चाहती थी। उन्हें रोक दिया गया छात्राएं अपनी छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर सूबे के मुखिया से बताने के लिए पहुंची थी। यह समाधान यात्रा नहीं,ये मुख्यमंत्री जी का शिलान्यास यात्रा है। मुख्यमंत्री जी छात्राओं के सामने से निकल गए,लेकिन मिलना मुनासिब नहीं समझे। प्रशासन के तमाम पदाधिकारी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए छात्राओं को रोका। संगठन अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने छात्रों के अनदेखी को लेकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ भड़ास निकाला कहा- संगठन के लोग प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी, शिक्षा माफियाओं की मनमानी के खिलाफ,तथा जनता की जनहित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। उन्हें ज्ञापन देना चाहते थे,लेकिन उन्हें भी रोका गया। यह कैसा समाधान है? जहां सिर्फ व्यवधान है। मुख्यमंत्री जी के आगमन पर सड़कों पर जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भागलपुर के शिक्षण संस्थान बंद करने पड़े। ये समाधान यात्रा नहीं,व्यवधान यात्रा है। पहले भी सूबे के मुख्यमंत्री आया करते थे लेकिन इस तरह की समस्याएं उत्पन्न हुआ करती थी। प्रशासन अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जनता की समस्याओं को दरकिनार किया। छात्राओं को मिलने नहीं दिया गया। ज्ञातव्य को खीरिबांध पंचायत के अंतर्गत गणेशपुर तीन पुलिया गांव जैसा भागलपुर में अनेकों गांव है। उनका क्या होगा? मुख्यमंत्री जी अपना विश्वास होते जा रहे हैं। जनता का विश्वास टूटता जा रहा है। लोग उम्मीद बांध कर बैठे थे। सीएम साहब आएंगे। हम सभी समस्याओं का समाधान यात्रा में दूर करने का प्रयास करेंगे,लेकिन मुख्यमंत्री ने छात्राओं से आम लोगों से मिलना मुनासिब नहीं समझा।समाधान यात्रा पर नाराजगी व्यक्त करने वालों में महासचिव मंटू यादव,प्रवीण कुमार तिवारी,उपेंद्र राम,डॉ विश्वजीत कुमार,डॉ आरिफ आजाद,पीडी मोदी, समाजसेवी सोनू कुमार,अभय कुमार,विजय कुमार आदि मौजूद थे।
सधनयवाद
भवदीय
ओमप्रकाश उपाध्याय
युवा एकता सामाजिक संगठन
भागलपुर

More Stories
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*
उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*