भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक)
भागलपुर10नवम्बर23*काली पूजा चंदा को लेकर चंदा काट रहे लोगों के द्वारा गरिमा गारमेंट्स दुकान में जमकर की तोड़फोड़ और दुकानदार के साथ की मारपीट*
भागलपुर,बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल मोहल्ले में काली पूजा चंदा को लेकर चंदा काट रहे लोगों के द्वारा गरिमा गारमेंट्स दुकान में जमकर की तोड़फोड़ और दुकानदार के साथ की मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति देखी गई और दोनों तरफ के लोग इकट्ठा होने लगे। जिसकी सूचना पर सिटीडीएसपी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई थानों की पुलिस भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।वही मारपीट करने वाले आठ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिससे थाने में पूछताछ की जा रही है। दुकानदार का कहना है कि वह लोग दुकान में बैठे हुए थे कि कुछ लोग चंदा काटने के लिए आए। जिस पर दुकानदार के द्वारा कहा गया कि उन लोगों ने चंदा दे दिया है। इसके बाद चंदा लेने आए लोग गाली गलौज करने के साथ-साथ मारपीट करने लगे और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। वहीं घटना के बाद सीटी डीएसपी और अनुमंडल पदाधिकारी मोहल्ले में लगे सीसीटीवी को देख रहे हैं और हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है। वहीं घटना के बाद मोहल्ले में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वही मजिस्ट्रेट के साथ-साथ अनुमंडल पदाधिकारी और सिटी डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

More Stories
सुल्तानपुर ३० मई २६ * जिलाधिकारी महोदय द्वारा अंकारीपुर, दूबेपुर स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) का किया गया मासिक निरीक्षण।
सुल्तानपुर ३०मयी २६ * स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं जनोन्मुखी बनाने पर जोर,लंबित अनुदानों पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, सोमवार तक कार्रवाई का अल्टीमेटम
लखनऊ ३० मई २६ * मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ, में 35-वर्षीय टॉन्सिल कैंसर से पीड़ित मरीज की सफल एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी