भागलपुर 8 अप्रैल 26*मायागंज वार्ड 27 में सड़क निर्माण के दौरान हंगामा, नापी के बाद स्थिति सामान्य।*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर के मायागंज वार्ड नंबर 27 में सड़क निर्माण कार्य के दौरान कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क की चौड़ाई को लेकर स्थानीय लोगों और नगर निगम की टीम के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
जानकारी के अनुसार जिस सड़क का निर्माण किया जा रहा है उसकी चौड़ाई 15 फीट निर्धारित है। निर्माण कार्य के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने निजी जमीन पर घर बनाया है और अतिक्रमण का आरोप गलत है इसी दौरान नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मामले को शांत कराने के लिए नगर निगम के नगर प्रबंधक असगर अली मौके पर पहुंचे और सड़क की नापी कराई। नापी के बाद स्थिति स्पष्ट हुई जिसके बाद स्थानीय लोग संतुष्ट हुए और मामला शांत हो गया।

More Stories
लखनऊ ८ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….
मुम्बई ८ अप्रैल २६ * ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन ने कहा –
मेरठ ८ अप्रैल २६ * प्रमुख सेंट्रल मार्केट का अस्तित्व अब नहीं रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यहां 44 बिल्डिंग गिराई जानी हैं।