June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर 05मई25 महिला संवाद कार्यक्रमों बोली महिलाएं, हमारा बच्चा भी खूब खेलेगा, खूब बढ़ेगा*

भागलपुर 05मई25 महिला संवाद कार्यक्रमों बोली महिलाएं, हमारा बच्चा भी खूब खेलेगा, खूब बढ़ेगा*

भागलपुर 05मई25 महिला संवाद कार्यक्रमों बोली महिलाएं, हमारा बच्चा भी खूब खेलेगा, खूब बढ़ेगा*

बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक

*गांवों में बढ़ी खेल के प्रति ललक*

*महिला संवाद कार्यक्रमों बोली महिलाएं, हमारा बच्चा भी खूब खेलेगा, खूब बढ़ेगा*

भागलपुर 05 मई 2025, भागलपुर में चल रही “खेलो इंडिया यूथ गेम्स” जैसी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल को बढ़ावा मिलने की पूरी संभावना है। इससे गांवों के बच्चों में भी खेल के प्रति ललक तो देखी ही जा रही है, साथ ही उनकी मां भी चाहती है कि उनके बच्चे भी खेल की दुनिया में आगे बढ़े और नाम कमाए। इससे अपने गांव के साथ साथ भागलपुर का भी नाम होगा। महिलाएं अब गांव में खेल के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास चाहती है। इसकी गूंज महिला संवाद कार्यक्रमों में भी दिख रही है।
भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत के कुसहा गांव में आराधना ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम में नीतू देवी ने कहा कि सभी गांवों तक सड़कें पहुंच गई है, बिजली पहुंच गई और हर टोले में स्कूल है। स्कूल में अब शिक्षक भी हैं, जहां हमारे बच्चे पढ़ने जाते हैं। लेकिन स्कूल में अब बच्चों के खेलने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। इसी गांव की रहने वाली गुड्डी देवी कहती है, “हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे भी खेल की दुनिया में आगे बढ़े और देश दुनिया का नाम रौशन करे।”
भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बारे में अखबारों में खिलाड़ियों के छप रही तस्वीरों से उत्साहित कई महिलाएं अपने बच्चों को विभिन्न खेलों में आगे बढ़ना चाहती है। इसकी गूंज महिला संवाद कार्यक्रमों में सुनाई दे रही है। बिहपुर के हरियो पंचायत की रहने वाली मुन्नी देवी ने कहा कि गांव में खेल का मैदान भी चाहिए, जिससे हमारे बच्चे खेल की दुनिया में देश का नाम रौशन करे।।
महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि सरकार ने गांवों के विकास के लिए बहुत सारे काम किए हैं। लेकिन अब हमारे लिए रोजगार की भी व्यवस्था करनी चाहिए। महिला संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हो रही हैं और आपने विचार रख रही हैं।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.