November 17, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर बिहार18जून 2023*आगामी 28व नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होगा भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव।

भागलपुर बिहार18जून 2023*आगामी 28व नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होगा भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव।

भागलपुर बिहार18जून 2023*आगामी 28व नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होगा भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव।

श्री गुरु सेवा समिति के तत्वाधान में आगामी 28व नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होगा भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव।
जिसे भागवताचार्या कृष्ण अनुरागी विश्व प्रसिद्ध सुश्री जया किशोरी जी अपने चिर परिचित अंदाज में अपने श्री मुख से प्रस्तुत करेंगीं।

जैसा की ज्ञात हो कि भागलपुर अनेक वर्षों से आध्यात्मिक सांस्कृतिक एवं पौराणिक दृष्टि से विश्व में प्रसिद्ध रहा है।

भागलपुर की धरा भूमि से जुड़ी अनेक बातें भागलपुर को धार्मिक दृष्टिकोण से भी अलग बनाती है।
इसी संदर्भ में अध्यात्म की गंगा गोचर भूमि गौशाला में भागवत कथा महा काव्य ज्ञान यज्ञ की त्रिवेणी के साथ श्री गुरु सेवा समिति भागलपुर की जनता हेतु एवं विश्व में शांति स्थापना और भारत आध्यात्मिक और आर्थिक दृष्टि से विश्व गुरु बने इस कामनाकरते हुए आगामी 28 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023 तक विश्व प्रसिद्ध भागवताचार्या कृष्ण अनुरागी एवं भाव प्रभाव भजनों के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को प्रस्तुत करने के लिए सुश्री जया किशोरी जी का आगमन श्री गौशाला के प्रांगण में हो रहा है।

जहाँ रोजाना संध्या 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक भागवत कथा ज्ञान अमृत वर्षा सुश्री जया किशोरी जी के द्वारा की जाएगी।

*यह भागवत कथा समाज के सभी व्यक्तियों के सहयोग से संपन्न होनी है अतः श्री गुरु सेवा समिति में तय किया है कि इस भागवत कथा 51 जजमान बनायें जाए जो सपत्नीक अपनी तरफ से अपने पितरों पूर्वजों के पुण्य लाभ हेतु भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अपनी आहुति तन मन धन से दे सकें।*
*जिनकी ही को भी इस भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होना है वह अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।*
भागवत कथा हेतु इनका आगमन रेल मार्ग द्वारा 27 नवंबर को होगा इनका अस्थाई निवास खाटू श्याम मंदिर मंदरोजा में रहेगा एवं आवश्यक पड़ने पर श्रीदेवी बाबू धर्मशाला के नवीन परिसर का भी उपयोग इस कथा यज्ञ के लिए किया जा सकेगा जो रमन शाह जी के द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इस आयोजन में श्री गौशाला समिति एवं श्याम भक्त मंडल के साथ श्री गुरु सेवा समिति के सभी सदस्यों का भी तन मन धन से सहयोग मिलेगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री श्रवण बाजोरिया जी ने बताया कि श्री गुरु सेवा समिति के द्वारा विगत के कई वर्षों से इस प्रकार के आयोजन लगातार होते आ रहे हैं।
जिसमें जगतगुरु शंकराचार्य भावनापुर पीठ श्री दिव्यानंद तीर्थ जी महाराज जी का भी आगमन कई बार भागलपुर हुआ है।
साथ ही सुश्री कृष्ण प्रिया जी महाराज भजन सम्राट विनोद अग्रवाल के साथ कई धर्मावलंबी महात्माओं ने भागलपुर की धारा भूमि पर अपने कदम रखे हैं और भागलपुर वासियों के बीच अपनी आध्यात्मिक गंगा को प्रवाहित किया है।
सुश्री जया किशोरी जी का यह आगमन भागलपुर में दूसरी बार हो रहा है विगत कुछ वर्षों पूर्व विश्व शांति सेवा ट्रस्ट के अध्यक्षा श्रीमती कुसुम शर्मा जी की अध्यक्षता में भगवान कृष्ण की कथा पर आधारित मायरा को प्रस्तुत करने के लिए सुश्री जया किशोरी का आगमन हुआ था एवं 28 नवंबर से पुनः श्रीमद् भागवत कथा के रूप में इनका आंगन भागलपुर हो रहा है।
श्री श्रवण बाजोरिया जी ने आगे बताया कि इस आयोजन के लिए एक आयोजन समिति बनाई जाएगी एवं आने वाले सभी श्रद्धालु गण श्रोता गन संत गण के लिए श्री श्री गौशाला में विशाल पंडाल बनाया जाएगा जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
फिलहाल आयोजन समिति में अध्यक्ष श्री श्रवण बाजोरिया के साथ प्रशान्त बाजोरिया रवि वैद्य नितिन सिंघानिया मयंक सिंघानिया अरविंद शर्मा (मोंटी) आशीष ढांढनीया प्रवक्ता चाँद झुनझुनवाला शामिल हैं।
साथ ही भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
भागलपुर की समस्त संस्थाओं धार्मिक संस्थाओं समाजिक संस्थाओं एवं अन्य संस्थाओं से विनम्र आग्रह है कि इस आयोजन में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका अदा करें।
यह भागलपुर समाज के लिए भागलपुर समाज का आयोजन है एवं भागलपुर समाज के लोगों के सहयोग के बिना यह आयोजन संभव नहीं है।

अतः निवेदन है कि आगामी 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक होने वाले इस आयोजन में आप सभी सादर आमंत्रित हैं एवं आपका सहयोग भी प्रार्थनीय है।

साथ ही साथ भागलपुर जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन पुलिस प्रशासन और मेरे सभी मीडिया के बंधुओं से भी विनम्र आग्रह है कि आप सभी काफी इस भव्य आयोजन में सहयोग अपेक्षित है।
आप सभी के सहयोग के बिना इस आयोजन की कल्पना नहीं की जा सकती।
यह समस्त जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया एवं प्रवक्ता चांद झुनझुनवाला ने संयुक्त रूप से दी है।।

Taza Khabar