भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर बिहार*२५/०८/२४*जनसंख्या समाधान फाउंडेशन कचहरी परिसर भागलपुर में एक बैठक का आयोजन
भागलपुर बिहार मे आज दिनांक 25.08.2024 को 4 बजे अपराह्न जनसंख्या समाधान फाउंडेशन भागलपुर के जिलाध्यक्ष चन्दन कुमार कर्ण की अध्यक्षता में कचहरी परिसर भागलपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया!
आज के बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के बिस्तार पर मंथन करते हुए नए दायित्व की घोषणा करना एवं संगठन के द्वारा आगामी कार्यक्रम पर मंथन करने हेतु आहूत किया गया!
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार सिंहा ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी के नेतृत्व में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द बनवाने एवं लागू कराने हेतु संगठन संकल्पित है! हम दो हमारे दो और सभी के दो का नारा संपूर्ण भारतवासियों पर लागू होगा एवं एक विशेष समुदाय के द्वारा इस कानून के उल्लंघन करने पर कठोर दंड का प्रावधान एवं मताधिकार के अधिकार से वंचित करने हेतु कठोर कानून बनाने हेतु संकल्पित है! वर्तमान परिवेश में सनातन धर्म के रक्षा हेतु हिंदू समाज को जागृत करना होगा!जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष कुमार दास ने अपने संबोधन में संगठन के द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी अक्टूबर माह में होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एवं कार्यक्रम को भब्य बनाने हेतु आह्वान किया!बैठक में मुख्य रूप से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार सिंहा, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष कुमार दास, राष्ट्रीय सचिव महिला विंग कुंदन कुमारी, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी, राजकुमार सिंह प्रतीक आनंद, गौतम सिंहा, गोपीनाथ, आनंद शुक्ला, महेश प्रसाद गुप्ता, श्रवन कुमार सिंह, प्रीतम कुमार दीपक, प्रीति श्रीवास्तव, छाया सिंह, रेखा देवी कंचन झा, पिंकी बागोरिया उपस्थित थे!बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रतीक आनंद को जिला संयोजक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में सुनीता गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष के रूप में प्रीतम कुमार दीपक, पिंकी बागोरिया, कंचन झा, जिला महासचिव आनंद शुक्ला, सचिव सरवन कुमार सिंह, समरेश कुमार समरेश, सह संयोजक गोपीनाथ, रतन कुमार वर्मा मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार रंजन, राजकुमार सिंहा, सूचना प्रमुख गौतम सिंहा पर भरोसा जताते हुए कार्यभार सौंपा गया! धन्यवाद सुनीता गोस्वामी ने किया।

More Stories
लखनऊ २जुन २०२६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें…
भागलपुर27मई26*बिजली विभाग के एमडी पहुंचे भागलपुर*
लखनऊ20मई26* देशभर में आज मेडिकल स्टोर बंद,ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों का प्रदर्शन