भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर२१ अप्रैल २६* खूनी सोमवार, एक ही रात दो कत्ल,चाकू और गोली से दहला इलाका
एक ही रात में चाकू और गोली से दो लोगों की बेरहमी से हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोमवार की रात खौफनाक खूनी रात बनकर उभरी, जब अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो जघन्य हत्याओं ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।भागलपुर के नवगछिया में एक ही रात में चाकू और गोली से दो लोगों की बेरहमी से हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पहली वारदात पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थाना क्षेत्र में एनएच-31 स्थित संतोष धर्म कांटा के पास हुई। यहां अज्ञात हमलावरों ने पूर्णिया जिले के सपाहा डुमरी निवासी कैलाश मंडल पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले की बर्बरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक इन दिनों रंगरा प्रखंड के साधोपुर गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।दूसरी घटना बिहपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव की है, जहां 56 वर्षीय प्रकाश मंडल को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज से इलाके में सन्नाटा टूट गया। जब परिजन बाहर निकले तो प्रकाश मंडल खून से लथपथ पड़े मिले। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों हत्याओं के बाद नवगछिया पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है चाहे वह आपसी रंजिश हो, पुरानी दुश्मनी या फिर अन्य कोई आपराधिक कारण।लगातार हुई इन दो हत्याओं से साधोपुर, भगवतीपुर और आसपास के गांवों में भय और असुरक्षा का माहौल है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। यह दोहरी हत्या न सिर्फ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है, बल्कि आम जनता के बीच डर का माहौल भी गहरा कर गई है। अब नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस कब तक इस ‘खूनी सोमवार’ के पीछे छिपे राज से पर्दा उठाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाती है।

More Stories
मथुरा 21 अप्रैल 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा धोखाधडी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 21 अप्रैल26 *क्षेत्राधिकारी मांट द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण मांट क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 21 अप्रैल 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*