भरथना इटावा 9 नवंबर*
सरकारी केंद्रों पर एक सप्ताह बाद भी धान की आवक धीमी बनी हुई है।
भरथना कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में संचालित चार सरकारी धान खरीद केंद्रों में से खाद्य विभाग के सरकारी क्रय केंद्र प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र पर अब तक 32 कुन्तल धान की खरीद की जा चुकी है,सोमवार को धान की एक ट्राली और आई है,जिसकी तौल की जा रही है।इस दौरान केंद्र पर मौजूद जिला औरैया के रघुनाथपुर गांव के किसान नेम सिंह फौजी ने बताया कि धान की ट्राली केंद्र पर लाया हूँ,जिसकी तौल हो रही है।
वही एफसीआई द्वारा संचालित केंद्र प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि सोमवार को केंद्र पर धान की पहली ट्राली आई है,केंद्र पर मौजूद निनावा गांव के किसान बलवीर सिंह ने बताया कि ट्राली में करीब 20 कुन्तल धान है।
सरकारी क्रय केंद्र पर धान की तौल होने के दौरान मंडी समिति सचिव अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
उन्नाव15जून26*थाना बांगरमऊ पुलिस व एसओजी टीम उन्नाव की संयुक्त कार्यवाही में 01 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर*
नई दिल्ली15जून26▪️52वां जी-7 शिखर सम्मेलन आज से फ्रांस के एवियान शहर में शुरू हो रहा है।
नई दिल्ली15जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की !!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*