भरथना इटावा 26 अक्टूबर*ईको कार-बाइक में भिड़ंत हुई,बाइक सवार एम्बुलेंस चालक घायल हुआ।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बकेबर मार्ग पर स्थित मोढी गांव के सामने मंगलवार की दोपहर करीब साढे तीन बजे भरथना की तरफ बाइक से आ रहे सर्वेश यादव 45 पुत्र राधेश्याम निवासी कोठी भरईपुर थाना बकेबर सामने से आ रहे ईको कार की टक्कर से घायल हो गया,घटना की सूचना पर मौके पर पहुचे घायल के परिजनो व आसपास लोगो द्वारा एम्बुलेंस से
घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां उंसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में लगी चोटों का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल रिफर किया गया,जानकारी के अनुसार घायल बाइक चालक हेलमेट नही लगाये था।घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर पड़ताल की गई।
घायल के भाई मनोज व पुत्र सुधीर ने बताया कि घटना में घायल सर्वेश यादव गाजियाबाद स्थित प्राइवेट अस्पताल में एम्बुलेंस चालक है,वह कुछ दिन पहले घर आए हुए थे, मंगलवार को आवश्यक कार्य से घर से भरथना के लिए बाइक से निकले थे,रास्ते मे ईको कार के चालक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*