भरथना इटावा 18 अक्टूबर* संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको आन्दोलन को लेकर भरथना रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मुस्तैदी व सक्रियता बनी रही,जबकि भरथना रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों ने शान्तिपूर्ण ढंग से आवागमन किया। जबकि अन्य नॉनस्टाप ट्रेनें अपनी निर्धारित गति से गुजरती रही।
सोमवार की सुबह आगरा से लखनऊ जाने वाली सुपरफास्ट इण्टरसिटी एक्सप्रेस 09ः04 बजे तथा टूण्डला से कानपुर जाने वाली पैसेंजर गाडी 09ः20 बजे भरथना रेलवे स्टेशन पर पहुँची। जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी साधूराम, थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण लाल पटेल, चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह सहित जीआरपी व आरपीएफ की मौजूदगी में यात्रियों की शान्तिपूर्ण ढंग से आवाजाही बनी रही।
फोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें