औरैया18अक्टूबर*प्रतिभाशाली छात्रों तथा नवनिर्वाचित प्रधानों को किया गया सम्मानित
दिबियापुर औरैया सोमवार को नगर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सविता समाज औरैया के द्वारा सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व वर्ष 2021 में जनपद में उच्च मेरिट में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं व नव चयनित सरकारी सेवा में कार्य करने हेतु 10 लोगों को सम्मानित किया गया, जनपद के विभिन्न विकास खंडों में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों में राज नारायण सविता,अरविंद सविता, अखिलेश सविता,आलोक कुमार, अजीतमल से नाथूराम सविता औरैया से राजनारायण फौजी,रेखा देवी, विनीत कुमार जनपद कासगंज को विशिष्ट नागरिक सम्मान 2021 से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया उन्हें प्रशस्ति पत्र के अलावा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में झांसी से आये राकेश सैन ने कहा जब तक समाज मे शिक्षा के क्षेत्र में कठोर कदम नही उठाये जाएंगे तब तक समाज एकजुट नहीं हो सकता है,मुख्य अतिथि शिशुपालसिंह सविता ने कहा की ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रेरित करने हेतु दिया गया।जनपद औरैया के सविता समाज के जिला अध्यक्ष विजय सविता जी के द्वारा कहा गया कि हमारे समाज के छात्र तथा छत्राओं को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की आवश्यकता है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में और ऊंचा सम्मान मिल सके।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नेपाल 20 अक्टूबर 26*सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार बड़ा दशैं धार्मिक श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है
मुम्बई 20 अक्टूबर 26*विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने मुंबई में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की।
मुंबई20 अक्टूबर 26*दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह