भरथना इटावा 15 सितंबर*
मारपीट व जान से मारने की धमकी से भयभीत महिला ने पुलिस को एक नामजद के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की गुहार लगाई है।
कस्बा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मोतीगंज (रेलवे पावर हाउस वाली गली) की रामा देवी पत्नी कैलाश बाबू ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बीती 11 सितंबर की शाम करीब 5 बजे मोहल्ले का ही एक नामजद बिना वजह गाली गलौज करने लगा,रोकने पर मारपीट कर दी।मारपीट के दौरान आरोपी ने मेरी पांच वर्षीय नातिन को भी मारापीटा,शोर शराबा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया।पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*