भरथना इटावा 14 नवंबर*श्री खाटूश्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भक्तों ने धूमधाम से निशान यात्रा निकाली।
रविवार को नगर के मोहल्ला मोतीगंज स्थित गोपाल वाटिका से श्री श्याम जी मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटूश्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर धूमधाम से निशान यात्रा निकाली गई,नगर के प्रमुख मार्ग तिलक रोड, आजाद रोड,बालूगंज आदि से निकाली गई। निशान यात्रा में कई महिला-पुरुष भक्तगण हाथ मे ध्वजा लेकर धार्मिक गीत-भजन के दौरान भक्तिभाव में लीन रहे।
इस दौरान श्रीश्याम जी मित्र मण्डल भरथना
अध्यक्ष भानू प्रताप वर्मा,मंत्री विक्की पोरवाल,कोषाध्यक्ष गोविंद महेश्वरी
सीटू गुप्ता, मुकेश चौरसिया, पंकज शर्मा, देशराज,विनोद यादव,गोविन्द गुप्ता, डॉ संजीव ,हेमचन्द पोरवाल व अतुल पोरवाल आदि मौजूद रहे।
निशान यात्रा के बाद मोहल्ला गिरधारीपुरा स्थित दान सहाय मंदिर परिसर श्री खाटूश्याम का जन्मोत्सव मनाया गया।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
अयोध्या7 मार्च 26*राम मंदिर परिसर में चल रही भवन निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है।
नई दिल्ली *शनिवार, 07 मार्च 2026 के यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज के मुख्य समाचार*
नई दिल्ली *07 मार्च 2026 , शनिवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*