भदोही30नवम्बर*अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला इकाई भदोहीं जनपद की बैठक संपन्न हुई
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला इकाई भदोहीं जनपद की घोसिया स्थित लक्ष्मणया गांव में सिटी कॉन्वेंट स्कूल में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह ने की तथा संचालन संगठन के जिला प्रभारी संतोष दुबे ने की
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए हिंदु रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के काशी प्रांत महामंत्री तरुण शुक्ला ने कहा कि धर्म रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर लिया गया है माननीय प्रवीण भाई तोगड़िया जी का 4 दिसंबर समय 1:00 दोपहर को घोसिया स्थित औरंगाबाद गांव में राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष उमेश सिंह के आवास पर हिंदू रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम किया जा रहा है। डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया प्रयागराज से चलकर सीधे भदोही आएंगे और काशी के लिए प्रस्थान करेंगे जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। संगठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का स्थापना हिंदू हृदय सम्राट माननीय श्री डा 0 प्रवीण भाई तोगड़िया जी ने 24 जून 2018 को संगठन का स्थापना किया था तीन वर्ष में संगठन का विस्तार देश के सभी जिलों में काम तेजी से किया जा रहा है
बैठक संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद भदोही जिला के जिला उपाध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता धर्म रक्षा अर्पण निधि कार्य में तेजी लाएं उन्होंने कहा कि संगठन के ही दम पर हम समाज व धर्म की रक्षा करने में सफल होंगे।
बैठक में प्रांत संगठन मंत्री संजय दुबे शिव कुमार दुबे हरि मंगल सिंह सोहन पाल संजीव दुबे राजेश मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*