June 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बुलन्दशहर7जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बुलन्दशहर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

बुलन्दशहर7जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बुलन्दशहर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

बुलन्दशहर7जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बुलन्दशहर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

 

[07/06, 21:53] +91 90271 36438: सड़क पर चलती कार में आग

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। हादसा थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा पुल के पास हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कार में सवार युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने जान पर खेलकर बाहर निकाला। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जब कार सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें धुआं निकलने लगा और आग भड़क उठी। कार सवार युवक घबराकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। आसपास खड़े ग्रामीणों ने तुरंत कार के पास पहुंचकर युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आग तेजी से फैल रही थी।आग लगने से सड़क पर भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने आग बुझाने की भी कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण कार काफी हद तक जल गई। सूचना मिलते ही ककोड़ थाना टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवकों की पहचान जुटाने और घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, कार सवार युवक स्थानीय हैं। उनकी विस्तृत जानकारी ली जा रही है। हादसे की जांच के लिए टीम गठित कर ली गई है।
[07/06, 21:53] +91 90271 36438: बुलन्दशहर अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आगामी उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत प्रमुख चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट को चैक कर किया गया पैदल गश्त।*
==============================
अवगत कराना है कि आज दिनांक 07.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा आगामी उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सामान की गहनता से जांच की गयी। बस अड्डों एवं सार्वजनिक परिवहन साधनों पर यात्रियों एवं अभ्यर्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा भ्रमण के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा सम्बन्धी सुझाव भी प्राप्त किये गये तथा लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री शशांक श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्री रविरतन सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री राजपाल सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Taza Khabar