बीकानेर15जून26*राजस्थान में ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल_*
बीकानेर*राजस्थान में बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में आज सोमवार को ट्रक और कार की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार में कुल सात लोग सवार थे। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जो हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले थे। मृतकों में हरियाणा, फतेहाबाद के मताना गांव के निवासी ओमप्रकाश विश्नोई, उनकी पत्नी सोरमा देवी (45), पुत्री प्रमिला, रोनित, यशवी (10) और खुशी (छह) शामिल हैं। दो वर्ष की तनवी गंभीर रूप से घायल हुई है।
पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग बीकानेर के मुकाम में बिश्नोई समाज के गुरु जम्भेश्वर के समाधि स्थल के दर्शन करके लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कार से शव बाहर निकाले। घायल बच्ची को श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेज दिया गया। सभी शव सेवादारों की मदद से श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में रखवाये गये हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
मताना गांव के सरपंच दलबीर वर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश 30 मई को ही फतेहाबाद के डीडीपीओ कार्यालय से सीनियर अकाउंटेट पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मृतकों में ओमप्रकाश सहित उनकी पत्नी, दो पुत्री, दोहती और पौते की मौके पर ही मौत हो गई।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*