बिहार5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बिहार प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[05/08, 16:54] Samir Bhagalpur: •गोपालगंज में नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया. शहर में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण जमा हुए कूड़े को हटाने के लिए यह कदम उठाया गया. इस दौरान सफाई का विरोध कर रहे दो सफाईकर्मियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया. इस बीच चेयरमैन ने दिया मानदेय बढ़ाने का भरोसा.
[05/08, 16:54] Samir Bhagalpur: •बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने कहा कि जनता ही भगवान है और मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए बदलाव से लोगों में नाराजगी है. आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी.
[05/08, 16:54] Samir Bhagalpur: •बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अब पार्टी को पूरे बिहार में मजबूत करने की तैयारी में जुट गए हैं. उन्होंने पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का ऐलान किया है. साथ ही बांकीपुर में तीन महीने के अंदर बदलाव दिखाने और इसे आदर्श विधानसभा बनाने का वादा किया है.
[05/08, 16:54] Samir Bhagalpur: •पटना सिटी के चौक थाना परिसर में स्थित 1902 से स्थापित शिव मंदिर भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र है. 2018 में 51 फीट ऊंचे नए स्वरूप में जीर्णोद्धार के बाद सावन में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
[05/08, 16:54] Samir Bhagalpur: •बिहार अपनी समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संवारने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बोधगया, सुल्तानगंज, मंदार और केसरिया जैसे प्रमुख स्थलों के संरक्षण और वैज्ञानिक विकास का निर्देश दिया है. आधुनिक तकनीक का उपयोग कर इन धरोहरों को विश्व पटल पर लाया जाएगा.मंगलवार को देश के वरिष्ठ पुरातत्वविदों और विशेषज्ञों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों के विस्तृत सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई.
[05/08, 16:54] Samir Bhagalpur: •बक्सर-सिवान सीमा पर स्थित मुरारपट्टी गांव का 165 साल पुराना शंकर-पार्वती मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. संत ठरेश्वरी बाबा द्वारा स्थापित यह मंदिर मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध है, जहां साल भर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। करीब दो सौ वर्ष पुराने इस मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है. लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. धार्मिक महत्व के कारण यह मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख आस्था स्थल बन चुका है। विशेष अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है.
[05/08, 16:54] Samir Bhagalpur: •बिहार में पंचायत राज विभाग की अधिसूचना के बाद जल्द ही पंचायतों की नई सीमाएं तय की जाएंगी. इस बार गांवों की आबादी, राजस्व गांव, भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक सीमाओं को आधार बनाया जाएगा. इससे पंचायतों का कामकाज और विकास योजनाएं बेहतर होने की उम्मीद है.
[05/08, 16:54] Samir Bhagalpur: •भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक में दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. मुख्य आरोपित सुभाष मंडल की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बावजूद मंगलवार शाम ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. बड़ी संख्या में लोग नाथनगर थाना पहुंच गए और आरोपित को उनके हवाले करने की मांग करने लगे. ग्रामीणों ने थाना परिसर में हाजत के अंदर तक जाकर सुभाष मंडल को तलाशना शुरू कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि आरोपित को पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है, लेकिन कुछ समय तक लोग मानने को तैयार नहीं हुए.
[05/08, 16:54] Samir Bhagalpur: •बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गया है. मौसम विभाग ने बुधवार (5 अगस्त) को भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. राज्य में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की विशेष चेतावनी दी गई है.
[05/08, 16:54] Samir Bhagalpur: •कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड में राजस्व विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि राजस्व कर्मचारी मनोहर कुमार को 28 जुलाई को बर्खास्त किए जाने के बावजूद उनके डोंगल (डिजिटल लॉगिन डिवाइस) से 29 और 30 जुलाई को कुल 39 दाखिल-खारिज के मामले जनरेट किए गए. इस खुलासे के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं
[05/08, 16:54] Samir Bhagalpur: •सुपौल जिले के मरौना प्रखंड में कोसी नदी का जलस्तर घटने के साथ ही कटाव ने विकराल रूप धारण कर लिया है. इस कटाव के कारण 50 घर बह गए. डीएम ने लोगों को आश्वासन दिया. जांच के बाद राहत मिलेगी ?

More Stories
नई दिल्ली5अगस्त26*भारतीय नाविकों की सुरक्षा का आकलन करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक हुई
इलाहाबाद5अगस्त26*हाईकोर्ट*आयोग के सचिव व परीक्षा नियंत्रक स्पष्टीकरण सहित तलब
इलाहाबाद5अगस्त26*इविवि**द्वितीय परीक्षा में फेल होने पर भी नहीं लगेगा बैंक सेमेस्टर*