बिजनौर5अक्टूबर25*अंदाज ए बयां के टॉप 50 में शायर ज़ीशान चयनित,शायर ज़ीशान कमर बिजनौरी ने किया ज़िले का नाम रोशन
बिजनौर। दुबई के सुप्रसिद्ध अदबी संस्थान अंदाज ए बयां और … के टैलेंट हंट सीजन 3 में जिले के शायर ज़ीशान कमर बिजनौरी को, टॉप 50 फाइनलिस्ट में शामिल किया गया है। इस टैलेंट हंट में देश दुनिया के हजारों उर्दू हिंदी भाषी शायरों ने हिस्सेदारी की थी। ज़ीशान 5 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले टेलेंट हंट के फाइनल राउंड में प्रस्तुति देंगे, जिसमें विजेता शायरों को अंदाज ए बयां और.. के प्रसिद्ध दुबई मुशायरे सहित अन्य आयोजनों में शिरकत करने का अवसर दिया जाएगा। बिजनौर जिले के युवा शायर ज़ीशान कमर बिजनौरी टॉप 50 फाइनलिस्ट में चयनित होने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। ज़ीशान कमर बिजनौरी ने टॉप 50 मे अपना स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है।
ज़ीशान कमर बिजनौरी पिछले कई वर्षों से शायरी की दुनिया में सक्रिय हैं। अपनी नज़्मों और ग़ज़लों के जरिए उन्होंने न सिर्फ़ स्थानीय मुशायरों में पहचान बनाई बल्कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन मंचों पर भी बड़ी संख्या में श्रोता और प्रशंसक हासिल किए। उनकी शायरी में ताज़गी, जज़्बात और समाज के प्रति सजग दृष्टिकोण झलकता है।
उनके चयन की ख़बर मिलते ही बिजनौर में साहित्यप्रेमियों और स्थानीय युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अदबी हलकों का मानना है कि ज़ीशान कमर का यह सफ़र न सिर्फ़ उनकी व्यक्तिगत सफलता है बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। समर्थकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयाँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टॉप-50 में चयनित होने के बाद ज़ीशान कमर बिजनौरी ने कहा— “यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मेरी शायरी लोगों के दिलों तक पहुँचे और उन्हें सोचने पर मजबूर करे। यह अवसर मेरे लिए प्रेरणा है और मैं चाहता हूँ कि बिजनौर के और भी युवा शायरी और साहित्य की ओर बढ़ें।”

More Stories
जोधपुर २८ फरवरी २६ * चोखा में फाग उत्सव की धूम: प्रभुजनों संग फूलों की होली, भजनों और नृत्य से गूंजा वातावरण
मथुरा 28 फरवरी 26*क्षेत्राधिकार सदर मथुरा द्वारा रंग भरनी एकादशी में वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गस्त*
मथुरा 28 फरवरी 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*