बिजनौर15अक्टूबर*बिजनौर कलेक्ट्रेट में एक किसान महापंचायत आयोजित की गयी ।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले आज दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को बिजनौर कलेक्ट्रेट में एक किसान महापंचायत आयोजित की गयी ।
11:30 से सभी भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेंट मेरीस स्कूल चौराहे पर एकत्रित होने शुरू हो गये किसानों के बीच किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह का जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जिसके बाद सभी किसान अपने अपने वाहनों से जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
कलेक्ट्रेट में आयोजित भाकियू लोकशक्ति की किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रैक्टर की सवारी पर जुर्माना लगाने का तुगलकी फरमान जारी किया है। जिससे किसानों में एक भय का माहौल बना हुआ था। ऐसे समय में भी सरकार की नीतियों से त्रस्त भारी संख्या में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी और कार्यकर्ता घरों से निकलकर किसान महापंचायत में पहुंचे।
जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा की जिले में किसी भी किसान या मजदूर का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी ने भी किसान का शोषण करने का प्रयास किया तो उसके लिए हम किसी भी संघर्ष के लिए सदैव अग्रणी भूमिका में रहेंगे।
भाकियू लोकशक्ति के बैनर तले आयोजित किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने कहा की किसी भी किसान के ट्रैक्टर ट्राली का चालान नहीं किया जाएगा अगर प्रशासन द्वारा ऐसा किया जाता है तो भाकियू लोकशक्ति संगठन उसके विरोध में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
किसान महापंचायत में पहुंचे एसडीएम बिजनौर, सीओ बिजनौर, जिला गन्ना अधिकारी बिजनौर, शुगर मिल अधिकारी, बिजली विभाग के एक्सईएन, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, आदि अधिकारियों की राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह जी ने खूब क्लास लगायी। और अधिकारियों से सवाल किया की किसी भी शुगर मिल अधिकारी या सरकारी अधिकारियों का वेतन कब तक का रूका हुआ है। तो सभी का जबाव आया की कोई वेतन नही रूका हुआ।
तो राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने कहा कि जब अधिकारी अपना वेतन कुछ समय के लिए नही छोड़ सकते तो फिर किसान के गन्ने का भुगतान एक साल तक क्यो नही किया जाता।
जिसके बाद बिलाई शुगर मिल ने किसान महापंचायत में 5 करोड़ का भुगतान किया और इस अक्टूबर महीने मे 50 करोड़ भुगतान का आश्वासन दिया।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली की सभी समस्याओं मे सुधार का आश्वासन दिया,
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने गौ वंश मे चल रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर इलाज का आश्वासन दिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुआ को पकड़ने का आश्वासन दिया।
जिसके बाद भाकियू लोकशक्ति बिजनौर जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने किसानों की प्रमुख समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी बिजनौर को सौंपकर महापंचायत समाप्ति की घोषणा की।
ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांगे-
1- किसानों के गन्ने का समस्त बकाया गन्ना भुगतान अविलंब कराया जाए।
2-पिराई सत्र 2022 – 2023 में गन्ने का भाव 500 रू /क्विंटल कराया जाए।
3- जिले की सभी शुगर मिलों का शीध्र संचालन शुरू करके इस पिराई सत्र में गन्ने का भुगतान 14 दिन के भीतर कराने का प्रावधान किया जाए।
4- बिजली की जर्जर पड़ी लाईनों को ठीक कराया जाए।
5- किसानों को 24 घंटे फ्री बिजली उपलब्ध करायी जाए ।
6- 60 वर्ष से अधिक के किसानों और मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए।
7- जंगली जानवरों से किसानों व उनकी फसलों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
8- निराश्रित घूम रहे गौ वंश को गौ शालाओं में पहुंचने की व्यवस्था की जाए।
9- किसानों पर बैंकों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए।
10 – गंगा कटान को रोकने के लिए स्थायी तटबंध बनाए जाए।
11- गौ वंश में फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जाए। आदि
उप जिलाधिकारी बिजनौर ने सभी समस्याओं के शीध्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
किसान महापंचायत में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत, भूपेंद्र सिंह, विनोद भाटी, इसरार सैफी, शीशपाल सिंह, अम्बरीष चौधरी, जग्गन अली, योगेंद्र सिंह काकरान, रामकुमार सिंह, सुमित नागर, नागेंद्र चौधरी, गजराज सिंह, अरूण कुमार, सुखवीर सिंह,सरदार जरनैल सिंह, विकास, शालिनी वर्मा, बाला देवी, परवेश शर्मा, गौरव चौधरी, नौबहार सिंह, नितीश प्रधान, मनीष चौधरी, जोगेंद्र सिंह, आदिल, नितिन लालेरा, अभिनव चौधरी, हिमांशु सहरावत, दिपांशु, सुर्य सोडलान, हर्ष चौधरी, राहुल चौधरी, इशु डवास, नरेश कुमार, अरूण कुमार, घनश्याम सिंह, जितेंद्र सिंह। सहित बड़ी संख्या में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
*भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति बिजनौर*
More Stories
नई दिल्ली15अक्टूबर25*सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली पर दिल्ली एनसीआर में ग्रीन क्रैकर के इस्तेमाल की इजाजत दी
लखनऊ15अक्टूबर25*बिहार विधानसभा चुनाव में आगजर्वर बने UP के IAS अफ़सर*
गोवा15अक्टूबर25*गोवा के कृषि मंत्री रवि नाइक का निधन !!