बिजनौर12मई26*बड़े मंगल पर डीएम जसजीत कौर ने किया विशाल भंडारे का आयोजन, अपने हाथों से बांटा प्रसाद
हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ, डीएम की सादगी और सेवा भाव की हुई सराहना
बिजनौर। बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को जिला अधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने स्वयं श्रद्धालुओं और राहगीरों को अपने हाथों से हलवा एवं ठंडा शर्बत वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जसजीत कौर ने हनुमान जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
जिलाधिकारी जसजीत कौर की सादगी, धार्मिक आस्था और जनसेवा की भावना की लोगों ने खुलकर सराहना की। उपस्थित लोगों का कहना था कि डीएम का इस प्रकार आमजन के बीच पहुंचकर स्वयं प्रसाद वितरण करना प्रशासन की संवेदनशील और जनहितैषी कार्यशैली को दर्शाता है।
इस दौरान एडीएम फाइनेंस वानिया सिंह, एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, एसडीएम सदर रितु रानी, तहसीलदार आशीष सक्सेना, नायब तहसीलदार सार्थक चावला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*