*बिक्रमगंज:16मई25* पीएम के आगमन से पहले अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर*
_____________________________
बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर बिक्रमगंज नगर प्रशासन द्वारा प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गयी है। नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें नगर के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने फुटपाथी दुकानों व सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए ठेले और दुकान के आगे बने तंबुओं को हटाया जा रहा है। नगर परिषद बिक्रमगंज के ईओ जमाल अख्तर अंसारी, बीडीओ अमित प्रताप सिंह, सीओ अल्का कुमारी, स्थानीय पुलिस टीम सहित पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
*रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍️*

More Stories
मथुरा 25 मई 26*बालश्रम रोकथाम व जन जागरूकता अभियान में की गई कार्यवाही का विवरण-*
मथुरा 25 मई 26* एक अभियुक्त को 130 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ (एल्प्राजोलम) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 मई 26 *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मैं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त:-*