बाराबंकी28नवम्बर24*एलयूसीसी फरार, शहर स्थित कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी
बाराबंकी। 84 दिनों में धन दुगना करने का लालच देकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों का निवेश कराने वाली कंपनी एलयूसीसी के फरार होने की जानकारी होने पर पुलिस व प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार दोपहर सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी, रामनगर सीओ, क्राइम ब्रांच समेत कई थानों की फोर्स ने इसी कंपनी के कथित पदाधिकारी के शहर स्थित बाराबंकी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में छापा मारा। जहां शहर में सिविल लाइन अयोध्या रोड पर स्थित इस अस्पताल के अंदर पुलिस द्वारा छानबीन की गई । लोगों ने बताया कि कंपनी ने जनपद में कई कार्यालय खोल रखे थे। जहां वह लोगों से 84 माह में धन दोगुना करने व अन्य तमाम स्कीम को लेकर रुपया का निवेश कराते थे। अब इस कंपनी की कार्यालय बंद चल रहे हैं। बता दें कि अभी तीन दिन पहले ही बदोसराय थाने में एक महिला ने कंपनी के कथित एजेंट और कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज कराया है। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बदोंसराय थाने पर एक महिला ने रुपयों की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
मथुरा23मई26*यूपी-112 कर्मियों की कार्यदक्षता सुधार हेतु सम्मेलन आयोजित
अलीगढ़23मई26*लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न
मथुरा 22 मई 26 *HDB FINANCE औरंगाबाद में फर्जीवाड़ा आरोपी पर विधिक करवाई*