बाराबंकी26नवम्बर24*संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई-*
प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर “संविधान दिवस”के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज दिनांक 26.11.2024 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय प्रांगण में समस्त पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाकर भारत को एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा, क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमित त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन सुश्री गरिमा पन्त व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में व समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में तथा थाना प्रभारियों/चौकी इंचार्ज द्वारा थाना/चौकी पर पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गयी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर26 सीमांचल में गरजेगा भाजपा का जनसैलाब: 4 नवंबर को पूर्णिया में ‘लोकतंत्र बचाओ,
पूर्णिया बिहार30अक्टूबर26* जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम अंशुल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला ‘सुरक्षित बचपन अभियान’,