बाराबंकी21जुलाई24*महिला परामर्श केंद्र द्वारा 05 दम्पति को एक साथ रहने हेतु किया गया राजी-*
*महिला थाना प्रभारी/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप 05 दम्पति को एक साथ रहने हेतु किया गया राजी-*
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने हेतु महिला थाना/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में-
आज दिनांक 21.07.2024 को पति-पत्नी के परिवारिक विवाद सम्बन्धी 08 मामले में दोनों पक्ष के लोग उपस्थित आये। महिला थाना/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप 05 प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में एक- दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनों नवजीवन की नई शुरूआत करते हुए हंसी-खुशी अपना जीवन यापन करेगें। महिला थाना प्रभारी/काउंसलरों द्वारा दंपति को नवजीवन की शुरूआत की शुभकामनाएं देते हुए समझाया गया कि बीती बातों को लेकर विवाद नही करेंगे और आपस में प्यार से रहेगें। महिला थाना प्रभारी/काउंसलरों द्वारा 15 दिन बाद दम्पति की कुशल क्षेम पूछने हेतु पुनः बुलाया गया है।
More Stories
कानपुर नगर 13 नवम्बर 26*शिवराजपुर बिल्हौर*शासन के निर्देशों के विरुद्ध आबकारी विभाग की मिली भगत से सरकारी ठेके पर सुबह से ही बिकने लगती है दारू
लखनऊ13 नवंबर 26*KGMU धर्मांतरण-डॉ. रमीज प्रकरण में 13 डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी।
नईं दिल्ली13 नवंबर 26*RBI का घरेलू मनी ट्रांसफर पर नया नियम, बिना बैंक खाते वालों को भी मिलेगी सुविधा।