बाराबंकी21अप्रैल24*सीओ ने हरी झंडी दिखाकर दूसरे चरण के मतदान के लिए पुलिस बल किया रवाना
बाराबंकी। क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ हर्षित चौहान ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हापुड़ में होनें वाले मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए रविवार को अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया। जिसमें सीओ ने 52 पुलिस कर्मियों से भरी बस को हरी झंडी दिखाई। इससे पूर्व सीओ ने चुनावी ड्यूटी पर भेजे जा रहे हैं पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने चुनाव ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी परिस्थिति में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। क्षेत्राधिकारी द्वारा भेजे गए पुलिसकर्मियों में 52 मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल है। जिन्हें बस के माध्यम से दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ (फर्स्ट एड किट, लंच आदि) रवाना किया गया है।

More Stories
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO
रीवा22जुलाई26*रीवा कृषि विभाग में बड़ी कार्रवाई: संभागीय कार्यालय के स्टेनोटाइपिस्ट अजय मिश्रा निलंबित*