बाराबंकी20मार्च24*ट्रांसफार्मर में धमाका होने से तीन मोटरसाइकिल जलकर राख
बाराबंकी। शहर के स्टेशन रोड पर बने पुलिस क्लब के सामने नगर पालिका द्वारा आवंटित साइकिल एवं मोटरसाइकिल स्टैंड में लगा ट्रांसफार्मर बुधवार को तेज धमाके के साथ जलने लगा। यहां देखते-देखते आग ने पास में खड़ी मोटरसाइकिलों को भी चपेट में ले लिया। जिससे न्यायालय में आए वादकारियों की मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। गनीमत रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस स्थिति में यह प्रश्न अवश्य उठता है की नगर पालिका ने जब यह स्थान मोटरसाइकिल स्टैंड हेतु आवंटित कर रखा है तो यहां लगा ट्रांसफार्मर क्यों नहीं हटाया गया। यह लापरवाही विद्युत विभाग और नगर पालिका की है।
More Stories
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा जी के 110 वी जयंती पर सर्व समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया