बाराबंकी20अप्रैल24*नशे में धुत युवक ने विवाह समारोह में मचाया जमकर उत्पात
– मारपीट में दूल्हे के पिता व भाई समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी। विवाह समारोह में एक नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाया। बारातियों द्वारा मौके से वापस करने से नाराज नसेड़ी युवक अपने अन्य साथियों समेत वहां आ गया। जिन्होंने विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस घटना से समारोह में हड़कंप की स्थिति हो गई। दबंग युवकों ने मारपीट कर दूल्हे के पिता व उसके भाई समेत पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। विवाह समारोह में हुए इस तांडव के बाद आनन-फानन में शादी की रस्में अदा कर लौट गए। ज्यादातर बाराती बगैर कुछ खाए वापस हो गए। जिससे शादी में बना खाना बर्बाद हो गया। जानकारी के मुताबिक टिकैतनगर थाना के ग्राम गोपालपुर निवासी विजय चौहान ने बताया कि 18 अप्रैल को वह अपने पुत्र राजकुमार की बारात लेकर टिकट नगर क्षेत्र के जगनगर निवासी हंसराज के घर गया था। बारात पहुंचने पर लड़की पक्ष बारातियों का स्वागत करने के बाद नाश्ता करा रहा था। इसी बीच लाल रंग की टीशर्ट पहनकर नशे में धुत युवक पहुंचा और बारातियों से बहस करने लगा। लोगों ने समझा बूझकर उसे वापस कर दिया लेकिन वह कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों समेत मौके पर आ गया। जहां उसने फिर बारातियों से बहस शुरू कर दी। धीरे-धीरे बहस धक्का मुक्की में परिवर्तित हो गई और मारपीट शुरू हो गई। आप है कि दबंग युवक दूल्हे को भी करने के लिए पहुंच गए। लेकिन कुछ लोगों की सूझबूझ ने दूल्हे को बचा लिया। वहीं मारपीट के दौरान दूल्हे के पिता विजय सहित रामबाबू दीपक चौहान, अशोक आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए इस तांडव के बाद विवाह की सारी रस्में बगैर शहनाई के अदा की गई। साथ ही ज्यादातर लोग बगैर कुछ खाए वापस घरों को लौट गए।

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*