बाराबंकी17मार्च24*इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर शुरू होगी बुढ़वल चीनी मिल : तनुज पुनिया
2024 का लोकसभा चुनाव धर्म युद्ध : नकुल दुबे
बाराबंकी। विधानसभा रामनगर अंतर्गत देव लॉन में कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने 2024 लोकसभा चुनाव को धर्मयुद्ध बताते हुए भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने इलेक्टोरल बांड को लेकर भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर गठबंधन प्रत्याशी को जिताने को कहा। बता दे कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो0 मोहसिन एवं सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव धर्म युद्ध का है। पूंजीपतियों से चंदा लेकर मौत का सौदा करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही बुढ़वल चीनी मिल शुरु होगी और किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा संविधान बदल कर प्रजातंत्र खत्म करना चाहती है। प्रजातंत्र बचाने के लिए सभी पार्टियों ने इंडिया गठबंधन बनाया है। अब प्रजातंत्र को बचाने का काम आपका है। वहीं पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि बाराबंकी देवा महादेवा की पावन धरती है। इसी धरती ने 6 विधायक समाजवादी पार्टी को दिया। यहां की जनता का सम्मान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी तीन मंत्री बनाए। रामनगर विधानसभा से मेरा पारिवारिक नाता है। यहां के हर एक घर में समाजवादी कार्यकर्ता है। इसलिए इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज दुनिया को भारी मतों से विजई बनाएं। आगे कार्यक्रम में आए हुए लोगों को संबोधित करने हुए रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई, पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व विधायक रतनलाल राव, राम गोपाल रावत व पूर्व एमएलसी राजेश यादव ने भी गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, नेकचंद्र त्रिपाठी, अधिवक्ता बृजेश गौतम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम यादव, सौरभ पांडेय, संजीव मिश्रा, केडी खान, धनंजय सिंह, राम सिंह, जयसी राम यादव, गनेशी यादव सहित बड़ी संख्या में दोनों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली20मई26*हथियारों पर रिकॉर्ड 8.91 लाख करोड़ रुपये, लेकिन किन्नर कल्याण का बजट खर्च भी नहीं कर पा रही सरकार_*
वाराणसी20मई2026*राजेश शुक्ला को मिला जल प्रहरी सम्मान*
महोबा20मई26*कोतवाल कि अभद्रता से आहत हेडकांसटेबिल ने त्याग पत्र भेजा