बाराबंकी16अप्रैल24*ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, 5 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख
रामनगर-बाराबंकी। क़स्बा स्थिति आलू कोल्ड स्टोर के पीछे बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से करीब पांच बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी। आग इतनी भयंकर थी कि ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की टीम के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना क्षेत्र के हाईवे से बिछलखा जाने वाले मार्ग पर स्थित निजी आलू कोल्ड स्टोर के पीछे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में मंगलवार को अचानक हुए शॉर्टसर्किट से आग लग गयी। जिससे कस्बा निवासी हरिनाम व राजेश के खेत में खड़ी लगभग पाँच बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। सूचना पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। किसान राजेश कंट्राप पर खेत लेकर फसल की बुआई करके परिवार का भरणपोषण करते हैं। इस बार भी अपनी गाढ़ी कमाई से 3 बीघे से अधिक फसल लगायी थी।पकी फसल जल जाने से उनके परिवार के भरणपोषण में भी लाले पड़ेंगे। फायरमैन मनुराम सितारे हिंद आशीष कुमार पाल नरेश कुमार मिलन कटिहार सुनील कुमार शाहिद पुलिसकर्मी आग बुझाने में लगे रहे।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*