बाराबंकी09मई24*फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव
बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद अंतर्गत एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थाना जहांगीराबाद के ग्राम नया पुरवा निवासी 24 वर्षीय मोनू पुत्र लेखराज ने बीती रात अपने कमरे में लगे पंखे से कपड़े के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब मोनू अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसकी आवाज लगाई।लेकिन अंदर से कोई आहट न मिलने पर परीजनों ने खिड़की से कमरे में देखा तो यहां मोनू का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारकर उसकी आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले में पुलिस अब आने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
More Stories
मथुरा 19 सितंबर 26*बरसाना में धूमधाम से मनाया गया श्री राधा रानी का जन्मोत्सव, भक्ति में सराबोर नजर आया पूरा बरसाना
कानपुर देहात 19 सितंबर 26*कानपुर देहात में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम, पुखरायां कान्हा गौशाला में हुई गौसेवा
मथुरा 19 सितंबर 2026*रावल में धूमधाम से मनाया लाडली राधारानी का जन्मोत्सव