बाराबंकी08अप्रैल24*अज्ञात कारणों से 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बाराबंकी। थाना देवा अंतर्गत एक 40 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होनें पर परिजनों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मुस्तकीम(40) पुत्र स्वर्गीय खलील अहमद निवासी देवा कस्बा ने अज्ञात कारणों से रविवार देर रात घर के एक कमरे में लगे पंखे के सहारे नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात घटना की जानकारी मृतक की पत्नी को होने पर वह जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। जिसकी आवाज सुनकर आसपास लोग भी एकत्रित हो गए। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक को फांसी के फंदे से उतारकर उसके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।