बाराबंकी05अप्रैल24*बस सड़क हादसे में घायल बच्चे उपचार के लिए फिर पहुंचे जिला अस्पताल
बाराबंकी। मंगलवार की शाम थाना देवा के ग्राम सलारपुर मे बाइक सवार को बचाते हुए छात्र-छात्राओं से भरी एक तेज बस सड़क पर अचनाक से पलट गई थी। इस हादसे में तीन छात्राओ सहित कंडेक्टर जोकि बस मालिक भी है, सभी मौत हो चुकी है। वही इस हादसे में तीन छात्र छात्राएं गुलशन, छोटू, रागनी जिला अस्पताल और तीन छात्र छात्राएं लखनऊ ट्रामा सेंटर मे भर्ती थे। इसके अतिरिक्त हादसे में घायल 25 छात्र छात्राओं का उपचार घटना स्थल के नजदिक स्थित सीएचसी में उनका उपचार कर घर भेज दिया गया था। शुक्रवार को जिला अस्पताल से एक दिन पहले घरो को भेजे गए तीनो छात्र-छात्राएं एक बार फिर जिला अस्पताल पहुँचे। इसके साथ ही घटना वाले दिन देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार कर घरो को भेजे गए 25 छात्र छात्राओं में तीन बच्चे शांति पुत्री प्यारेलाल, मोहनी पुत्री अभीबरन, ममता पुत्री राम सिंह और जिला अस्पताल से गुरुवार को सकुशल घर भेजे गए तीन बच्चे गुलशन,(13) पुत्र कृष्ण बिहारी, छोटू (08) पुत्र राजकुमार, रागनी (13) कृष्ण बिहारी निवासी पर्वतपुर थाना मोहम्मदपुर खाला एक बार फिर उपचार के लिए पहुंचे। यहां उनके परिजनो से बात करने पर उन्होंने बताया कि अचनाक तबियत बिगड़ने से उपचार के लिए यहाँ भर्ती कराया गया है।

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*