बाराबंकी02जुलाई*स्व रामसेवक यादव जी,और प्रदीप यादव जी ने दलितों शोषितो किसानों और वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी :: अरविंद कुमार सिंह गोप*
मेराज अहमद
आज दिनांक २ जुलाई 2022 जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत शहर के जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद की अध्यक्षता में समाजवादी चिन्तक एवं विचारक, समाजवाद के पुरोधा, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद स्व रामसेवक यादव जी और उनके छोटे भाई पूर्व मंत्री
एवं पूर्व एमएलसी, स्व प्रदीप कुमार यादव जी की जयंती मनाई गई।और साथ ही साथ समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक भी सम्पन्न हुई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के हरदिल अजीज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने दोनों महानुभावों के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित दी।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद गोप जी ने कहा कि स्व रामसेवक यादव जी,और प्रदीप यादव जी दलितों शोषितो किसानों और वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहने वाले उनके हक हुकूक के लिए संघर्ष करते रहने वाले समाजवाद के अलंबरदार थे।
बाराबंकी के लाल खाटी समाजवादी स्व रामसेवक यादव जी का सादा जीवन उच्च विचार सरल स्वभाव के धनी मजबूत इच्छा शक्ति के कारण लोग उनसे बहुत प्रभावित हो जाते थे।उन्होंने डॉ राममनोहर लोहिया,अर्जुन सिंह भदौरिया,मधुलिमिए जैसे सरीखे समाजवादियों के साथ मिलकर संघर्ष से सत्ता का रास्ता निकाला करते थे।ऐसे महान नेता को मै ह्रदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और आप सभी लोगों को चाहिए कि उनके पद चिन्हों पर चलकर समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाएं यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने मासिक बैठक पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करें यही कहना जल्द ही पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होगा जिसमे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास करें।हम सबको पार्टी के निर्देशों पर कार्य करना है किसी के बहकावे में नहीं आने वाला है।आज जो देश वा प्रदेश के हालात हैं उनके मद्देनजर हम सबको भाईचारा कायम रखने की जरूरत है तभी प्रदेश तरक्की करेगा।सरकार के रवय्ये से महंगाई चरम सीमा पर है।आप एकजुट रहें यही असली समाजवाद है।
इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद लोगों पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह,उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र, हिमांशु यादव, अजय वर्मा बबलू, मो सबाह,प्रीतम सिंह वर्मा,इंतखाब आलम नोमानी, तुषार यादव, यशवंत यादव,सुरेश गौतम, यशवंत सिंह यादव, हशमत अली गुड्डू, कामता यादव, आशीष सिंह आर्यन, वीरेंद्र प्रधान, ओम प्रभा बिट्टो,ललित मिश्रा, शैलेश वर्मा,पवन वर्मा, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!