July 5, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी01अगस्त24*जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनकी आयु 65 वर्ष से कम हो, पुनर्नियुक्ति हेतु आवेदन करें।

बाराबंकी01अगस्त24*जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनकी आयु 65 वर्ष से कम हो, पुनर्नियुक्ति हेतु आवेदन करें।

बाराबंकी01अगस्त24*जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनकी आयु 65 वर्ष से कम हो, पुनर्नियुक्ति हेतु आवेदन करें।

अध्यक्ष चयन समिति/जनपद न्यायाधीश श्री पंकज कुमार सिंह द्वारा बताया कि न्यायिक अधिष्ठान में प्रशासनिक अधिकारी-01 पद, आशुलिपिक ग्रेड-1 हेतु 04 पद, आशुलिपिक ग्रेड-2 हेतु 05 पद, आशुलिपिक ग्रेड-3 हेतु 01 पद, वरिष्ठ सहायक हेतु 68 पद, कनिष्ठ लिपिक-07 पद, दफ्तरी/बण्डल लिफ्टर के 06 पद, आदेशिका वाहक के 14 पद, अर्दली के 03 पद, आफिस प्यून के 07 पद, माली के 01 पद, स्वीपर के 02 पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति की जानी है।
उक्त हेतु जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनकी आयु 65 वर्ष से कम हो, आवेदन कर सकते है। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई होगी तथा एक वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी। पुनर्नियुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके अंतिम आहरित वेतन की धनराशि से वर्तमान पेंशन की धनराशि को घटाते हुए शेष धनराशि परिलब्धियों के रूप में देय होगी।
इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर भरकर 17 अगस्त, 2024 के सायं 05 बजे तक इस अधिष्ठान के प्रशासनिक कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत कर सकते है। इसके अतिरिकत आवेदक अपना आवेदन पत्र जरिए पंजीकृत डाक तथा इस अधिष्ठान की ई-मेल आईडी dcbri@allahabadhighcourt.in के माध्यम से भी प्रेषित कर सकते है। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त हुए आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.