May 2, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी 31 मार्च 24*निर्विवाद रहे सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की भावपूर्ण विदाई

बाराबंकी 31 मार्च 24*निर्विवाद रहे सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की भावपूर्ण विदाई

बाराबंकी 31 मार्च 24*निर्विवाद रहे सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की भावपूर्ण विदाई

बाराबंकी। देवा विकासखंड के ग्राम जरुआ पुरवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को शहर के गांधी भवन में उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं भाजपा नेता रामकिशोर शुक्ला ने की गई। वहीं कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी श्याम किशोर शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांधीवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार तिवारी के शिक्षण कार्य में प्रशंसा करते हुए उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार तिवारी ने हमेशा ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया और बच्चों को ज्ञानवर्धक शिक्षा दी। श्री तिवारी अपने सेवाकाल में निर्विवाद रहे। एक शिक्षक के साथ कुशल सामाजिक व्यक्ति है । विद्यालय और आसपास होने वाले सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे। बाद में उन्हें भरपूर सम्मानों से नवाजा और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे रामकिशोर शुक्ला ने कहा कि पुरातनकाल से चली आ रही गुरु शिष्य परंपरा आज भी कायम है। बच्चों को एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिसका अवधेश कुमार तिवारी ने बखूबी निर्वाहन किया। कार्यक्रम में एडवोकेट बलराम सिंह ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार तिवारी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह जीवन के अंतिम समय तक समाज हित में कार्य करता है। इसमें शिक्षक प्रदीप मिश्रा, शिक्षिका सुमन वर्मा, शिक्षाविद अशोक शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, कृतिका सिंह, कमलेश तिवारी, राजकुमार मिश्रा, हरी शंकर शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Taza Khabar