बाराबंकी 25 मार्च 26*गैस सिलेंडर न मिलने पर 5 महीने के बच्चे को घर छोड़ कर चली गई पत्नी।
बाराबंकी के घूंघटेर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, खतौली ग्राम सभा के बोधिनी गांव में सिलेंडर न मिलने पर 5 महीने के बच्चे को घर छोड़ कर चली गई पत्नी।
अनिल कुमार और सुमन देवी की शादी दो साल पहले हुई थी, सोमवार सुबह जब पति नाइट ड्यूटी से घर लौटा और खाना माँगा तो पता चला कि खाना बना ही नहीं है, पत्नी ने साफ कहा कि अब वो चूल्हे पर खाना नहीं बनाएगी पहले गैस सिलेंडर भरवाया जाए, गैस सिलेंडर भर नहीं पाया और गुस्से में पत्नी भी चली गई अब तीन दिन बीत चुके हैं पति ने पुलिस में शिकायत की है लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चल पाया है आरोप है कि वो कुछ कपड़े और हज़ार रुपये भी साथ ले गई है

More Stories
लखनऊ 25 मार्च 26*इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व विधायक पवन पाण्डेय कि जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
नई दिल्ली 24 मार्च 26*’अगर जंग जारी रही तो दुष्परिणाम तय’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई*
गोरखपुर 24 मार्च 26*गोरखपुर में 100 करोड़ का साइबर महाघोटाला बेनकाब: