बाराबंकी 25 जून 24 *शराब के नशे पड़ोसी दो युवकों ने महिला पर किया जानलेवा हमला
– बांका लगने से महिला के दोनों पैर जख्मी
मसौली बाराबंकी। शराब के नशे में पड़ोसी के घर मे दाखिल होकर दो युवकों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में आरोप है कि बांका लगने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को सीएचसी लाया गया। जहा से चिकित्स्को ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बता दें कि सोमवार की देर रात्रि थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला भूलीगंज निवासी अर्जुन गौतम व सुरज गौतम शराब के नशे मे पड़ोसी इंद्रजीत के घर मे घुस कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि घर में मौजूद किशोरी का हाथ पकड़ कर घसीटने लगे। जिसका विरोध् करने पर अर्जुन एव सुरज ने जनकदेई नाम् की महिला पर बाँके से हमला कर दिया। जिससे जनकदेई के दोनो पैरो में गंभीर चोटे आयी है। जिसे परिजन सीएचसी बड़ागांव लेकर गये। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया