बाराबंकी 19 जून 24*झोलाछाप के इलाज से बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रामसनेहीघाट बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के घटमापुर मजरे सूरजपुर गांव में एक बुजुर्ग को देवीगंज चौराहा स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया। आरोप है कि यहां झोलाछाप के इलाज से बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतक के परिजनो ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी की मुताबिक असंद्रा थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी विपिन मिश्रा ने बताया कि सोमवार देर शाम पिता अशोक मिश्र (62) को तेज बुखार होने पर भिटरिया देवीगंज मार्ग स्थित झोलाछाप डॉक्टर बंगाली के पास पहुंचे। आरोप है यहां पर उसके उपचार से पिता की हालत और बिगड़ गई। जिनकी घर वापस लाने पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

More Stories
पूर्णियां बिहार 18 जूलाई26 *डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति की बैठक, 24 मामलों पर निर्णय*
मथुरा 18 जुलाई 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
बांदा 18 जूलाई 26*डीएम के नहीं पहुंचने से मायूस लौटे फरियादी, संपूर्ण समाधान दिवस में 122 शिकायतें आईं,20 का मौके पर निस्तारण*