बाराबंकी 15 जून 24 *हटाए गए चार हुटर, दो प्रेशर हॉर्न व 9 वाहनों पर लगी काली फिल्म, किया 80 हजार का चालान
बाराबंकी। जिले की सड़कों पर प्रेशर हॉर्न और हुटर बजाकर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस कठोरतम कार्रवाई कर रही है। जिसमें प्रेशर हार्न व हुटर हटाने के साथ चालान भी किया जा रहा है। बता दें कि एसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश व नगर क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस तेजी से सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चला रही है। जिसके क्रम में प्रभारी यातायतन रामयतन व उनकी टीम ने शनिवार को शहर के मुख्य पटेल तिराहा पर कड़ी धूप एवं भीषण गर्मी में बीच वाहनों की संघन जांच का अभियान चलाया। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध समुचित विधिक कार्रवाई की है। जिसमें प्राइवेट वाहनों पर लगे चार हूटर, दो प्रेशर हार्न, 09 वाहनों पर लगी काली फिल्म सहित विभिन्न धाराओं में कुल 80 हजार रुपये का चालान शामिल है।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया