बागपत1मई26*डूडा के सिटी मिशन मैनेजर विक्रांत कुमार की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश- डूडा के सिटी मिशन मैनेजर विक्रांत कुमार की बागपत में उनकी गर्लफ्रेंड राखी कश्यप ने गोली मारकर हत्या कर दी, वारदात के बाद शव को सहारनपुर ले जाकर नहर में फेंक दिया गया
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या से पहले राखी ने विक्रांत को अपने घर पार्टी के लिए बुलाया था, जहां उसके कुछ दोस्त भी मौजूद थे
इसके बाद कथित तौर पर उन्हीं दोस्तों ने सहारनपुर के एक फार्म हाउस में राखी कश्यप की भी हत्या कर दी, आशंका है कि उन्हें डर था कि विक्रांत हत्याकांड में राखी पकड़ी गई तो वे भी फंस जाएंगे
मामले में मुख्य आरोपी सुधारस चौहान बताया जा रहा है जो बागपत का निवासी है और फरार है, जबकि उसके अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
पुलिस के अनुसार अभी तक विक्रांत की हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, सहारनपुर और बागपत पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है और जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की संभावना है
More Stories
मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक
मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया
मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन